मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाटखेड़ी नाके पर रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते एक 45 वर्षीय व्यक्ति लालचंद पिता उदय राम भोई ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना परिजनों ने मनासा थाना पुलिस को दी। सूचना पर मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह 9.30 बजे करीब पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। मामले में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।