पिपलिया मंडी। पिपलिया मंडी पुलिस चौकी में दबंग प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की एंट्री ने चोर बदमाशों में खौफ का माहौल है। उनके चार्ज लेने से पूर्व क्षेत्र में चोरों की गैंग में अफरा-तफरी मच गई। डेढ़ माह पूर्व बालाजी मंदिर में हुई चोरी का सामान अज्ञात चोरों ने बीती रात सुरक्षित पुनः मंदिर में रख दिया। क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। मामला पंथ पिपलिया में स्थित बालाजी मंदिर का है।