BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 12:41 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का जीरन और 15 साल की अनीता, जब अचानक हुई उल्टियां तो अस्पताल लेकर दौड़े परिजन, फिर जैसे ही चिकित्सकों ने की जांच तो उड़ गए परिजनों के होश, फिर जो हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जीरन में 15 वर्षीय बालिका की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनीता पिता अर्जुन अहिरवार ने कल दोपहर करीब 2 बजे अपने घर पर कीटनाशक दवाई गटक ली।

परिजनों ने बताया कि कल दोपहर में अनीता और तीन बच्चे बच्चियां घर में अकेले थे। पिता अर्जुन ट्रैक्टर लेकर जगेपुर गांव में मैथी निकालने के लिए गया हुआ था। अनीता की मां कंचन भी मजदूरी पर गई हुई थी। इसी दौरान अनीता ने जहरीली वस्तु खा ली। वह लगातार उल्टियां कर रही थी। रात को 8 बजे सूचना के बाद उसे नीमच के निजी अस्पताल लाया गया। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तत्पश्चात अनीता के मृत शरीर को जिला चिकित्सालय लाया गया है। नीमच केंट थाना पर मर्ग कायम कर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में अनीता के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE