BREAKING NEWS
BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 1:33 pm
KHABAR : क्रूरतापूर्वक 12 जर्सी गायों को भरकर ले जा रहा था अशोक लिलेण्ड ट्रक, जब खाकी ने  घेराबंदी कर पकड़ा तो हत्थे चढ़े आरोपी, पूछताछ में ये कबूला, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में गुण्डों एवं माफियां, चिटफण्ड, भू-माफिया, रेत-माफिया, ड्रग-माफिया, सूद-माफिया एवं गौवंश परिवहन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान संचालित है। उक्त तारतम्य मे ंजिला नीमच में भी उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही जारी है। 

जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच  अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद उप निरीक्षक असलम पठान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव रामपालसिंह राठौर एवं नयागांव पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.03.2023 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अशोक लिलेण्ड ट्रक क्र0 पीबी-13-एएल-8023  का ड्रायवर हरदीप सिंह पिता सुखदेवसिंह उम्र 53 वर्ष नि. ग्राम तांडी पोस्ट चौरीयान तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) का अपने वाहन मंे अवैध रूप से गोवंश को काफी निर्दयतापूर्वक व क्रूरता पूर्वक भरकर धुलिया महाराष्ट्र लेकर नीमच-निम्बाहेडा हाईवे फोरलेन होकर जाने वाला है कुछ समय के बाद मुखबिर सूचना अनुसार उक्त वाहन राजस्थान  तरफ से आने पर अशोक लिलेण्ड ट्रक क्र0 पीबी-13-एएल-8023  को चौक किया गया तो उसके अंदर गोवंश 12 जर्सी गायों को क्रूरतापूर्वक भर रखा था जिनके खाने पीने की कोई व्यस्था नहीं थी ट्रक के चालक से पूछताछ करते  धुलिया महाराष्ट्र ले जाना बताया जप्तशुदा 12 जर्सी गाय गौवंशों को सांवरिया महावीर गौशाला नयागॉव मे सुपुदर्गी में दिया गया तथा वाहन को जप्त किया गया तथा उक्त अशोक लिलेण्ड ट्रक ड्रायवर हरदीप सिंह पिता सुखदेवसिंह उम्र 53 वर्ष नि. ग्राम तांडी पोस्ट चौरीयान तहसील समराला जिला लुधियाना (पंजाब) के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। थाना जावद पर अपराध क्रमांक 114/24 धारा 4,9(1),6,6क,6ख,9(2) म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 4(1),6-क, 6-ख,10  म.प्र.कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959, धारा 11घ,च पशु क्रूरता अधिनियम, का पंजीबद्ध किया गया।
सराहनीय भूमिकार- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE