BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2024, 7:58 pm
BIG NEWS : राजस्थान की डूंगला पुलिस और सुरेडा गांव की महिला, जब दो बदमाशों ने मिलकर दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो उड़े होश, फिर दिखा खाकी का बड़ा एक्शन, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डूंगला थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सुरेडा गांव में महिला से नथ लूट के मामले की घटना का 10 दिन में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 8 मार्च को डूंगला थाना क्षेत्र के सुरेडा गांव में एक वृद्ध महिला के नाक से सोने की नथ छीनकर भागे अज्ञात आरोपियों की तलाश एवं  जिले में संम्पति संबधी अपराधों पर लगाम लगाने तथा संम्पति संबधी अपराधों का खुलासा करने के निर्देश दिये गये।

एएसपी परबतसिंह के निर्देंशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डुंगला घेवरचन्द (उ.नि.)  मय पुलिस जाब्ता एएसआई सुमेरसिंह, हैडकानि. सुरेशचन्द्र, ललित कुमार, ओमप्रकाश, विरेन्द्र सिंह, तेजपाल, शिवहरी व जमनालाल द्वारा मुखबीरी सुत्रों तथा तकनिकी साक्ष्यों से घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु भरसक प्रयास करते हुए घटना के 10 दिन के भीतर घटना को अंजाम देने वाले  दोनो आरोपियों भीखाखेडा नीमगांव थाना मंगलवाड निवासी 30 वर्षीय पन्नालाल पुत्र बाबुलाल बावरी व 45 वर्षीय रामचन्द्र पुत्र मींचाचन्द बावरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों का पीसी रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। पुछताछ में अन्य वारदातें भी खुलने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE