BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 10:55 am
BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी करते पांच तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, ऐस्कोर्ट करते हुई एक इको कार जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने सोमवार को हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 45 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। वहीं उक्त डोडाचूरा से भरी कार की एस्कोर्टिंग करते एक इको कार को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को मध्यनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया गया हैं। सोमवार को एएसपी परबत सिंह व डीएसपी चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाटक के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चितौडगढ़ गजेन्द्र सिंह पुनि के सुपर विजन में थाना सदर चितौडगढ़ से महेन्द्र सिह उनि मय पुलिस टीम हैड कानि सुरेन्द्र सिंह, कानि हेमव्रतसिंह, बलवन्तसिंह, भजनलाल व मनोहर सिंह द्वारा सोमवार को हाईवे रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। 
इसी दौराने कोटा, निम्बाहेड़ा की तरफ से एक सिल्वर रंग की ईक्को कार आई जिसको रुकवाया तो चालक काफी घबराया हुआ होकर उसके पीछे पीछे ही एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डीजायर कार आयी। जिनका कार चालक द्वारा ऐस्कोर्ट करना पाया जाने से व जिसे देखकर उक्त तीनों डिटेन शुदा व्यक्ति स्वीफट कार की तरफ ईशारा करके भगाने लगे। पुलिस द्वारा उक्त स्वीफ्ट कार को रुकने का ईशारा किया तो स्वीफ्ट डिजायर कार का चालक व उसका साथी कार को नहीं रोक कर नाकाबन्दी तोडकर भागने लगे, किन्तु पुलिस जाब्ता द्वारा बेरीयर लगाकर उक्त स्वीफ्ट डिजायर कार को रुकवाई। कार के रूकते ही चालक व उसका साथी कार से उतर कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें पुलिस जाब्ता ने दौड़कर उक्त स्वीफ्ट कार के चालक व उसके साथी को पकड़ा। ईक्को कार के चालक व उसके साथीयों एवं स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक व उसके साथी को नाकाबन्दी तोड़कर भागने का प्रयास करने के बारे में पुलिस ने पुछा तो उक्त पाँचों ही व्यक्ति काफी घबराये तथा स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध पदार्थ भरे होने की पुर्ण संभावना होने से कार चालक से पुछताछ की गई। 
स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक द्वारा अपने आगे भी ईको कार द्वारा ऐस्कोर्ट करना बताया जिस पर ईको कार के चालक व उसके साथीगण को डिटेन कर पुछताछ की गई जिस पर पांचों के द्वारा अवैध पदार्थ का परिवहन करने की संभावना होने से स्वीफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली गई तो कार की पिछे डिक्की के अन्दर काले प्लास्टिक के तीन कट्टों में कुचला हुआ 45 किलोग्राम डोडाचूरा भरा पाया गया। 
स्वीफ्ट कार को जब्त कर चालक अम्बावली थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ निवासी 24 वर्षीय नितेश बंजारा पुत्र कारू लाल बंजारा व 24 वर्षीय सुनिल सेन पुत्र विष्णु लाल सेन एवं ऐस्कोट करने वाली ईक्को कार का चालक चीताखेड़ा थाना जीरन जिला नीमच एमपी निवासी 40 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र भंवर लाल बंजारा, अम्बावली मोड थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ निवासी 29 वर्षीय राहुल उर्फ शौकिन पुत्र विष्णु लाल सेन व भल्ला का खेडा थाना घोलापानी जिला प्रतापगढ़ निवासी 22 वर्षीय मदन लाल पुत्र मानमल मीणा को धारा गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त ईक्को कार व स्वीफ्ट कार को जब्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE