ग्वालियर। डबरा शहर से आज मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर नगर के प्रतिष्ठित कपडा व्यापारी की बेटी हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डबरा शहर की डेंटल सर्जन डॉ गरिमा संतवानी पत्नी पंकज संतवानी ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ठाकुर बाबा गेट क्रमांक 394 के पठान बाबा मजार के सामने किमी क्रमांक 1181/6 यहां पंजाब मेल एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला डॉ गरिमा सिंधी मार्केट स्थित सांई कृपा साड़ी सेंटर के संचालक हेमंदास वाधवानी की सुपुत्री है। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदात का पंचनामा बनाकर शव को परीक्षण हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जीआरपी पुलिस महिला चिकित्सक के आत्महत्या के मामले बारीकी से जांच कर रही हैं।