BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 11:35 am
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा का केली गांव और सीबीएन नीमच की टीम, जब दी इस रियाहशी इलाके में दबिश तो जमा हुई भीड़, फिर जैसे ही किया ये काम तो उड़े अधिकारियों के होश, घटना की भनक लगते ही एक्शन में आई राजस्थान की खाकी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने के केली गांव में एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित आरोपियों को पकड़ने आये नीमच के नारकोटिक्स दल पर हमला कर फरार हुए आरोपी हरिओम पाटीदार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सीबीएन नीमच द्वारा 24 क्विंटल 8 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्ती के मामले में वांछित आरोपी केली निवासी कैलाश पुत्र राधेश्याम पाटीदार एवं हरिओम पुत्र कैलाश पाटीदार की तलाश हेतू सीबीएन टीम ने आरोपियों के रिहायशी मकान की घेराबन्दी के दौरान घर में मौजूद कैलाश पाटीदार का पीछा कर पकडा था। जिसको गाडी में बिठाकर जाने लगे तो भारी मात्रा में भीड इक्टठी हो गई एवं निवारक दल के साथ छीना झपटी की एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई एवं कैलाश पाटीदार को जबरन छुडा कर फरार हो गये थे। जिस पर कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान प्रकरण मे जगदीश शर्मा को गिरफ्तार किया तथा वांछित अभियुक्त हरिओम पाटीदार एंव कैलाश पाटीदार को फरार घोषित किया गया।

मामले में वांछित एवं फरार आरोपियों की तलाश हेतू एएसपी परबत सिंह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. मय थाना के एएसआई ओमप्रकाश, रतन सिंह, रामकेश, अमित व विजय सिंह द्वारा मंगलवार को फरार वांछित आरोपी केली थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना निवासी 26 वर्षीय हरिओम पुत्र केलाश पाटीदार को उसी के मकान से दबिश देकर डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी हरिओम पाटीदार को न्यायालय में पेश किया जावेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE