झालावाड़। जिले के भवानमंडी मे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के खिलाफ पुलिस की बडी कार्रवाही की गई आज दिनांक 20.3.2024 को थानाधिकारी रमेश चंद मीणा मय जाप्ता द्वारा अवैध कार्यों की चेकिंग कर रोकथाम करते हुए जुल्मी तिराहा पिपलिया पहुंचा जहां पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग प्रारंभ की गई। इसी दौरान नाकाबंदी पिपलिया तिराहा एक व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे सहित डिटेन कर श्यामलाल के कब्जे से मिले प्लास्टिक के कट्टे को चेक करने पर 2 किलो 365 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत तकरीबन 1 लाख 15हजार रूपये है। आरोपी श्यामलाल पुत्र श्री कान्हा उर्फ कन्हैया लाल जाती चारण उम्र 49 साल निवासी रामदेव जी मंदिर के पास कुंभकोट पुलिस थाना सुकेत जिला कोटा ग्रामीण को गिरफ्तार किया गया। व गांजा कहां से लिया और कहां बेचने जा रहा था इस बारे पूछताछ जारी है।