BREAKING NEWS
BIG NEWS : फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के बाद.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर सरस्वती शिशु मंदिर.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में इस बार मानसून सुस्त, पिछले.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदन, सम्मान एवं.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय गुरु वंदन-अभिनंदन एवं सम्मान.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत जिला.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर रामद्वारा में उमड़ी.. <<     REPORT : विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग से.. <<     KHABAR : गणेश प्रतिमाओं के स्वरूप से छेड़छाड़ न करने.. <<     KHABAR : आजाद समाज पार्टी ने मनाई गुरु पूर्णिमा,.. <<     KHABAR : शाजापुर कॉलेज में गुरु पूर्णिमा महोत्सव,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन से लेकर राजस्व मामलों तक.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भारी बारिश से आम जनजीवन.. <<     NEWS : गुरु पूर्णिमा पर महासती पूर्वीश्री जी.. <<     NEWS : हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय में.. <<     NEWS : महर्षि पराशर वेदव्यास आश्रम, मातृकुंडिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 6:22 pm
NEWS : डीएसटी की अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही, 10 कार्टून देशी शराब सहित अल्टो कार जब्त, चालक गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने सदर चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान 10 कार्टून अवैध देशी शराब सहित अल्टो कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में अवैध शराब की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि सदर चित्तौड़गढ़ थाना क्षेत्र में रिठोला से महेशपुरम होकर ओछड़ी की तरफ आने वाली बिना नंबर की सफ़ेद अल्टो कार में अवैध देशी शराब का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस को तत्काल अवगत कराया। जिस पर थाने से नगजीराम सहायक उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित ओछड़ी तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक महेशपुरम की तरफ से आती हुई उक्त अल्टो कार दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देख, चालक ने नाकाबंदी से पहले गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से रोका। पुलिस ने नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में 8 कार्टून लायन देशी मदिरा व 2 कार्टून देशी राणा मदिरा के कुल 10 कार्टून मिले। पुलिस ने चालक से शराब को अपने कब्जे रख परिवहन करने से संबंधित अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने उक्त देशी शराब को मय कार को जब्त कर चालक प्रतापगढ़ जिले के झगडावतों की गली निवासी विजय पाल सिंह पुत्र भंवर सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE