BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2024, 6:27 pm
NEWS : 9 साल पुराना फरार स्थाई वारंटी एमपी से गिरफ्तार, ट्रक से दुर्घटना कर मृत्यु कर फरार हुआ था आरोपी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र में 9 वर्ष पूर्व फरवरी 2015 में ट्रक चालक द्वारा कार को टक्कर मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस की विशेष टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती जिलों में निवासी वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम का गठन किया। नाकोड़ा तीर्थ से मंदसौर जा रही कार को चंदेरिया थाना क्षेत्र में रामदेव जी चंदेरिया के पास एक ट्रक ने पिछे से तेज़ गति से आ टक्कर मार दी जिससे कार सवार विपुल नाहर की मौके पर मृत्यु हो गई थी। उसी मामले में ट्रक ड्राईवर  फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी मध्यप्रदेश के ऊपरी शहर माली चौक चमारी दरवाजा मंदसौर निवासी मुकेश कुमार पुत्र माधवलाल चमार की तलाश हेतु जगह-जगह संदिग्ध स्थान पर दबिश दी गई। बुधवार को फरार आरोपी मुकेश चमार को एएसआई सूरज मय टीम हैड कानि प्रमोद कुमार, कांस्टेबल रामवतार (साइबर सेल), रतन सिंह, अशोक व किशन लाल की टीम द्वारा तुरंत बिना समय गवाए मंदसौर कस्बे से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना मल्हारगढ़ और मंदसौर के अधिकारियों और कर्मचारियों का सहयोग रहा ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE