नीमच। जिल की सिगोंली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक मारुती सुजुकी मियाज कम्पनी की कार से परिवहन करते अवैध मादक प्रदार्थ डोडाचुरा छिलका जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अकित जायसवाल के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी निलेश्वरी डाबर थाना प्रभारी बीएल भाभर के मार्गदर्शन में थाना सिंगोली की ठीम द्वारा एक मारूती सुजुकी सियाज कम्पनी की कार नम्बर जीजे -27- बीएल -3419 से परिवहन किया जरा 60 किग्रा अवैध मादर्क डोडाचूरा छिलका जप्त कर 02 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना सिंगोली को दिनांक 21.03.2024 को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के संबंध में मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर पुलिस ठीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए बेगूं रोड बिलखण्डा नाका पर नाकाबंदी करते एक मारूती सुजुकी सियाद कम्पनी की कार को नम्बर जीजे -27-बीएल -3419 चैक करते कार में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे काले रंग के प्लास्टिक के 03 कट्टों में कुल 60 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका जब्त किया है। साथ ही आरोपी दिलखुश पिता महेश जाति विशनोई उम्र 24 साल निवासी जुनकिढाणी ग्राम रावर थाना कपार्डा तिहसील बिलाडा जिला जोधपुर राजस्थान, रमेश उर्फ महेन पिता श्यामलाल जाति विश्नोई उम्र 25 साल निवासी लोलोकी ढाणी ग्राम बाला थाना बिलाडा जिला जोधपुर राजस्थान के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त 02 आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों से डोडाचूरा के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।