BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2024, 4:26 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और गुजरात पासिंग क्रेटा कार, जब रवाना हुआ तस्कर तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर ली वाहन की तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहा था अफीम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की नयागांव चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 किलो अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। तस्कर से अफीम लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद निलेश्वरी डाबर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद  निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव रामपालसिंह राठौर की टीम के द्वारा  अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम व हुण्डई कम्पनी की क्रेटा कार क्र. जीजे.-04-सीआर-8172 सहित एक आरोपी  को पकडने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 22.03.2024 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु रेल्वे फाटक हाईवे फोरलेन नयागॉव पर मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ अफीम व हुण्डई कम्पनी की क्रेटा कार क्र. जीजे.-04-सीआर-8172 सहित से नीमच से राजस्थान तरफ जाने वाला है को आते दिखा जिसको हमराह फोर्स की मदद से रोका क्रेटा कार को चौक करते कार की स्कीम में अलग अलग प्लास्टिक की थैलियों में कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन के चालक रमेश कुमार पिता भुराराम जाति जाट उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम लाभ का तला खडीन तहसील रामसर जिला बाडमेर राजस्थान के कब्जे से जप्तकर मौके से गिरफतार कर वाहन चालक के विरूद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है प्रकरण में अनुसंधान जारी है
सराहनीय भूमिकारू- उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE