BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 12:10 pm
BIG BREAKING : राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को डंपर से कुचला, मामला भवानीमंडी क्षेत्र का, मौके पर एमपी पुलिस भी, इलाके में भारी तनाव, आरोपियों पर इनाम घोषित, 05 की मौत, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर       

Share On:-

झालावाड़। जिले के भवानी मंडी में झगड़े के बाद दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया। जानकारी के अनुसार पगरिया थाना क्षेत्र के विनायका फंटे गांव में देर रात दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष के लोग पुलिस स्टेशन रिपोर्ट दर्ज कराने निकले थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पगरिया सहित 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। झालावाड़ा पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि हत्या के दो आरोपी हैं, जिनकी तलाश के लिए आसपास के एरिया सहित मध्य प्रदेश में भी टीमें भेजी गईं हैं।
मृतक धीरप सिंह और भारत सिंह के पिता नारायण ने बताया कि उनके बेटे पगरिया रोड़ स्थित ढाबे पर बैठकर पार्टी कर रहे थे। आरोपी डूंगर सिंह और रणजीत सिंह भी मौके पर थे। इस दौरान आवर में आहु नदी से रेती निकालने की बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। आरोपी डूंगर सिंह और णजीत सिंह रेती निकालने से मना कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर मेरे दोनों बेटों ने तीन दोस्तों को मौके पर बुला लिया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ तो वे दो बाइकों पर मामला दर्ज कराने पगरिया थाना जा रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने कहा था कि तुम्हें थाने तक नहीं पहुंचने देंगे। तभी ढाबे पर खड़े डंपर से आरोपियों ने उनका पीछा किया और कुचल दिया।
हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसी को देखते हुए एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ सीओ भवानीमंडी के साथ थाना अधिकारी थाना पगारिया, डग, गंगाधर, उन्हेल, रायपुर, मिश्रौली, व पुलिस लाइन का जाब्ता मौजूद है।
जानकारी के अनुसार गोवर्धन सिंह, धीरज सिंह, भरत सिंह, तूफान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बालूसिंह को गंभीर हालत में आवर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी शवों को भवानी मंडी के आवर में रखवाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE