BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 5:03 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव पाटन और सुबह का वक्त, जब देवीलाल ने देखा खेत पर ये खौफनाक मंजर तो उड़ गए होश, पोते के हाथ में थी लकड़ी, फिर उठा लिया पत्थर, जैसे ही निकला खून तो मौके से भागा कमलेश, गांव में फैली सनसनी, जानिए क्या हैं पूरा मामला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर        

Share On:-

सिंगोली। नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में रविवार सुबह पोते ने अपने दादा को पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन में रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे खेत पर पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
फरियादी होकम पिता देवीलाल गुर्जर उम्र 65 साल निवासी ग्राम पाटन थाना सिंगोली ने पुलिस थाना सिंगोली पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे अपने बड़े भाई मोहनलाल के पास मिलने जा रहा था तो वहां पर मोहनलाल के साथ उसका पोता कमलेश लकड़ी से उनके माथे वह मुंह पर वार कर रहा था। तब तक मौके पर गांव का चौकीदार सुखलाल व जोधराज गोपीलाल गुर्जर भी आ गए तो कमलेश लोगों को आता देख अपने दादा मोहनलाल पिता देवी लाल गुर्जर उम्र 85 साल निवासी ग्राम पाटन थाना सिंगोली के सिर पर पत्थर मारकर भाग गया। हम लोगों ने मोहनलाल गुर्जर को पास जाकर देखा तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मोहनलाल की मृत्यु उसके पोते कमलेश पिता जय लाल गुर्जर द्वारा मारपीट करने से हुई है।
थाना प्रभारी बी एल भाबर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी पोते कमलेश पिता जय लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 0/24 धारा 302 पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE