BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2024, 5:39 pm
NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित पूर्व सरपंच गिरफ्तार, तस्करों को 875 किलोग्राम डोडाचूरा बेचा था, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों के तस्करों को 875 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा उपलब्ध कराने के मामले में एक साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी पूर्व सरपंच देवीलाल पाटीदार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। आरोपी देवीलाल तस्करी के मामले में दो साल तक जावद जेल में रह चुका हैं, वहीं इसके व इसके पुत्र के खिलाफ एक प्रकरण में एसओजी जांच कर रही हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शंभूपुरा पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक पीकअप से 43 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 875 किलो 720 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी जुना मायरा थाना शम्भुपुरा निवासी पिन्टु पुत्र छगन लाल डांगी को गिरफ्तार किया था। मामले में शंभूपुरा थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा को सौंपी गई थी। 
जांच के दौराने अनुसंधान मे वांछित एक अन्य आरोपी प्रकाश उर्फ मिट्ठू जाट को गिरफ्तार कर अवैध अफीम डोडा चुरा के बारे मे पूछताछ की गई तो आरोपी प्रकाश जाट द्वारा अवैध अफीम डोडा चुरा अरनोदा निवासी देवी लाल पुत्र ख्यालीराम पाटीदार से खरीदना बताया। जिस पर आरोपी देवी लाल पाटीदार की तलाश की गई।
एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु नि मय जाप्ता एएसआई सुन्दरपाल, कानि बहादुरसिंह, धर्मचन्द व सूर्यभानसिंह की टीम द्वारा मामले में फरार वांछित आरोपी अरनोदा निवासी देवीलाल पुत्र ख्यालीराम पाटीदार की तलाश कर डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश किया जाकर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
आरोपी देवीलाल पाटीदार पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में करीब दो साल तक जावद जेल में निरूद्ध रहा था। देवीलाल पाटीदार एवं उसके पुत्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज हो जांच एसओजी द्वारा की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE