BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 26, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : बार्डर पर पुलिस का पहरा और राजस्थान से अवैध शराब लाते हुआ आरोपी, बेलेनो कार जब्त, 2 पेटी बियर और 10 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, जानिए कौन चढा खाकी के हत्थे, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है। राजस्थान के शहरों से नीमच पहुंचने वाले मार्गों पर पुलिस की कडी नजर है। आचार संहिता के दौरान अवैध गतिविधियों और तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में राजस्थान की बार्डर से सटे हुए थानों की पुलिस चौकस है। राजस्थान से नीमच जिले में आ रही अवैध शराब को बघाना पुलिस ने जब्त किया है।


बघाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति निम्बाहेडा राजस्थान से दारू नयागांव रोड से एक कार के जरिए अवैध शराब लेकर आने वाला है। शनिवार शाम को इस सूचना पर पुलिस ने दारू रोड पर नाकेबंदी की तो एक बोलेनो कार एमपी 44 सीबी 0374 आती हुई दिखी, जिसे रोककर डिक्की की तलाशी ली तो 2 पेटी टूबर्ग बियर और 10 बोतल रायल चौलेंज मिली। कार चालक ने अपना नाम लाखन पिता गणपत राजपूत उम्र 31 वर्ष निवासी आकिया थाना नीमच सिटी बताया। जिसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की गई तो बताया कि वह राजस्थान से उक्त शराब लेकर आया था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी ने कार में फर्जी नंबर प्लेट भी लगा रखी थी। 


राजस्थान से अवैध शराब लाने वालों पर पुलिस की सख्तीकृ लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता लागू है। अवैध रूप से शराब के क्रयकृविक्रय और बाहर से आने वाली शराब पर पुलिस की सख्ती है। अवैध शराब भी चुनाव को प्रभावित कर सकती है, इसलिए ने अवैध शराब को पकडना एक अभियान के रूप में लिया है। नयागांव बार्डर, सिंगोली बार्डर, जीरन बार्डर सहित कई ऐसे रास्ते है, जहां से राजस्थान से अवैध रूप से शराब लेकर लोग नीमच पहुंचते है। जगहकृजगह नाकेबंदी के अलावा पुलिस ने मुखबिर तंत्र का जाल भी फैला रखा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE