नीमच। स्थानीय नया बाजार के प्रसिद्ध आलिया हुसैन चक्की वाले के लड़के एवं रफीक कुरेशी बाबूजी, भूरा भाई अकरम निज़ामी, मोहम्मद रईस, मरहूम ज़ाकिर, मो. शाकिर, आरिफ कुरेशी के भाई व मो. अशरफ, इमरान उर्फ गुड्डू के पिताजी अमजद, समीर, मोहसिन के चाचाजी हाजी असलम कुरेशी चक्की वालों का 60 वर्ष की आयु में महावीर नगर स्थित निवास पर अचानक हृदय गति रुक जाने से दोपहर 3 बजे इंतकाल हो गया आपकी मैय्यत रात 10 बजे महू रोड़ स्थित कब्रिस्तान ले जाई गई। जहां उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। आपके जनाजे में जमाते कुरैश व शहर के गणमान्य लोगों ने काफी संख्या में शिरकत की। कुरेशी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति होकर सभी समाज के लोगों में मिलन सारी की एक मिसाल थे।
हाजी असलम के तीजे की फातेहा आज 31 मार्च रविवार को सुबह 8.30 बजे जामा मस्जिद नीमच केन्ट पर अदा की गई।