BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 11:25 am
KHABAR : विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित गौ सेवा केंद्र गौ धाम बालाजी पर सर्व समाज के साथ विहिप करेगा हनुमान जन्मोत्सव का छह दिवसीय भव्य आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री गोधाम बालाजी मंदिर सीआरपीएफ केंद्रीय विद्यालय के समीप पर हनुमान जन्मोत्सव का भव्य छह दिवसीय आयोजन विश्व हिंदू परिषद व सर्व समाज जनों द्वारा 18 अप्रैल से 23 अप्रेल तक किया जाएगा। 
जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री कैलाश मालवीय ने बताया कि 30 मार्च शनिवार को एक भव्य बैठक का आयोजन श्री गोधाम बालाजी मंदिर परिसर विश्व हिंदू परिषद कार्यालय भवन पर आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य जन मौजूद रहे, सभी से सहमती लेते हुए हनुमान जन्मोत्सव का छह दिवसीय भव्य आयोजन करने का संकल्प लिया गया। 
विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गर्ग के आव्हान पर आयोजित हुई इस बैठक में तय किया गया कि 18 अप्रैल 2024 को भव्य धर्म ध्वजा एवम पोथी यात्रा निकाली जाएगी जो कि बड़े बालाजी से 3रू00 बजे प्रारंभ होकर नया बाजार श्री राम चौक जाजू बिल्डिंग बावड़ी वाले बालाजी चौकन्ना बालाजी पुरानी नगर पालिका से होते हुए धर्म ध्वजा यात्रा गोधाम बालाजी मंदिर केंद्रीय विद्यालय के समीप पूर्ण होगी । धर्म ध्वजा यात्रा में रामायण के पात्र का अभिनय करते हुए बच्चे व संतगण शामिल होंगे जिन्हें बैंड ढोल और बग्गी से लाया जाएगा। 
पश्चात 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक तीन दिवसीय हनुमंत महापुराण का आयोजन होगा, इसी कड़ी में 22 अप्रैल को बालाजी महाराज का भव्य अभिषेक एवम अखंड रामायण पाठ  किया जाएगा, 23 अप्रैल को सात कुंडीय यज्ञ सुबह 9 प्रारंभ होगा, जिसमें 21 जोड़े हवन में  यज्ञ करेंगे,साथ ही गोधाम बालाजी मंदिर परिसर क्षेत्र में व्यायाम शाला का भूमि पूजन किया जाएगा, पश्चात मौजूद भक्तजन सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे, इसी दिन शाम को भव्य आरती और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE