मनासा। नगर में शिव महापुराण कथा एक अप्रैल से सात अप्रैल तक होने जा रही है। शिव महापुराण कथा के पूर्व एक विशाल कलश यात्रा कृषि उपज मंडी के गेट से निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए पीले रंग की साड़ी रखी गईं हैं। करीब एक हजार कलश महिलाओं के व्दारा लेकर निकलने की संभावना है।
कथा के आयोजककर्ता दिनेश देवड़ा, राजेंद्र (राजू) व प्रवीण देवड़ा ने बताया कि कलश यात्रा आज रविवार दोपहर 3 बजे कृषि उपज मंडी गेट से प्रारंभ होगी जो मंडी गेट से बस स्टैंड, सदर बाजार, बड़ा बाजार भेरु जी के नीम, रामपुरा नाका होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में नगर के सभी समाज व कथा स्थल पर पहुंचने वाली सभी महिलाएं भारी संख्या में शामिल रहेगी।
शिव महापुराण कथा के एक दिन पूर्व निकलने वाली कलश यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजककर्ताओ ने कलश यात्रा में शामिल होने के लिए नगर के सभी समाज जनों से अपील की है कि वे कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत करें। इसको लेकर प्रचार-प्रसार करें।