BREAKING NEWS
KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<     BIG NEWS : आगामी अफीम नीति 2026-27 को लेकर दिल्ली में.. <<     बन्हैर के शासकीय स्कूल में बारिश का कहर,.. <<     KHABAR : तिरंगे की आन-बान-शान के साथ झाबुआ नगर में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर बडोली श्मशान घाट में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर ग्राम छायन में हुआ 110.. <<     तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 2:56 pm
BIG NEWS : आवरी माताजी के विशाल मेले में चोर, उचक्कों पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर, आयोजन को लेकर समिति की बैठक संपन्न, पढ़े भगत मांगरिया की खबर  

Share On:-

चीताखेड़ा। ग्राम पंचायत चीताखेडा के मजरे गांव माता का खेड़ा की पावन धरा पर स्थित आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी के अलौकिक आंगन में हर वर्ष की भांति इस बार भी मेला समिति के तत्वावधान में आगामी दिवस 9 अप्रैल 2024 से लगने वाला नौ दिवसीय विशाल मेला हर बार से बेहतर लगेगा। मेले में  रात्रि को रंग मंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में सुंदर काण्ड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, कवि सम्मेलन आदि धार्मिक कार्यक्रम तय हो गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के मार्गदर्शन पुलिस सहायता केंद्र चीताखेड़ा चौकी प्रभारी गोपाल तनान के सानिध्य में रविवार दोपहर में आवरी माताजी मन्दिर पर आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विशाल मेले को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान चौकी प्रभारी गोपाल तनान ने मेला परिसर में वाहन पार्किंग, पेयजलापूर्ति, मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए मां जगदंबा के दर्शन हेतु सुविधा और वाहनों के आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग का जायजा लिया। वाहन पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की बात कही और मेला समिति की क्या व्यवस्था है किस तरह रहेगी का जायजा लिया तो समिति को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देश भी दिए। 
चौकी प्रभारी प्रभारी गोपाल तनान ने समिति के एवं वालेंटियरों के लिए पहचान पत्र (चिन्ह) एवं विसिल (सिटी), गणवेश के लिए कहा। तनान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कारण लगी आचार संहिता के परिपालन में आयोजन किया जाना है। इस बार मेले में विशेष कर शराबी, शरारती तत्वों, मनचलों, जेबकतरों पर पैनी नजर रखी जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। अगर किसी ने किसी भी प्रकार कि हरकत हुई तो हवालात की हवा खानी पड़ सकती है। अब सुखले घास फूस से भरे ओवरलोड वाहनों को जब्त किया जाएगा और उन पर मुकदमा कायम किया जाएगा। 
चौकी प्रभारी गोपाल तनान ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा संबंधी व्यवस्था भी होनी चाहिए, तथा मंच पर आयोजित कार्यक्रम कोई अश्लील नृत्य नहीं होना चाहिए साथ ही गीत गरिमामय पूर्ण होने चाहिए। मेले में बेहतर व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, चौकीदार और सुरक्षा समिति के सदस्यों को तैनात किया जाएगा। मेले में आयोजित भण्डारे में पूरी शुद्धता होनी चाहिए। मेले में पेयजल व्यवस्था, बिजली, वाहन पार्किंग, मार्केटिंग, मंदिर, मंच संचालक सहित कई प्रकार की समितियां गठित कर जवाबदारियां दी गई।
मेला समिति की बैठक में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी गोपाल तनान, आरक्षक ईश्वर लाल प्रजापति, आरक्षक संजय शर्मा, मेला समिति अध्यक्ष दशरथ माली, मंदिर समिति ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन, नरेश पाटीदार सचिव, राजेश जैन, भोपालसिंह तोमर, श्याम सिंह चंद्रावत, विश्वास शर्मा, नागेश्वर जावरिया, मन्नालाल माली, पुजारी गोपाल रावत, मांगीलाल रावत, विद्युत विभाग से लाइनमैन केथवास, अंतिम गेहलोत विशेष रूप से मौजूद थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE