BREAKING NEWS
KHABAR : 15 अगस्त को नीमच में रहेगा शुष्क दिवस, सभी.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<     BIG NEWS : आगामी अफीम नीति 2026-27 को लेकर दिल्ली में.. <<     बन्हैर के शासकीय स्कूल में बारिश का कहर,.. <<     KHABAR : तिरंगे की आन-बान-शान के साथ झाबुआ नगर में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर बडोली श्मशान घाट में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर ग्राम छायन में हुआ 110.. <<     तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 3:10 pm
KHABAR : देश दुनिया के साथ नीमच में भी ईसाई समुदाय ने गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया ये पर्व, आशीष भवन चर्च में हुई विशेष प्रार्थना सभा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रविवार को देश दुनिया के साथ नीमच में भी ईस्टर का पर्व बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ ईसाई समुदाय द्वारा मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को तीसरे दिन ईस्टर मनाया जाता है। दरअसल प्रभु यीशु मसीह को गुड फ्राइडे को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके तीन दिन बाद वह पुनर्जीवित हो गए थे। इस दिन को ईसाई समुदाय ईस्टर के रूप में मनाया जाता है।

ईस्टर के पर्व पर नीमच के आशीष भवन चर्च पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभु यीशु मसीह की आराधना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के बच्चे, बूढ़े, जवान सभी आयुवर्ग के महिला पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के सन्देश का वाचन फादर विनोद मईड़ा ने किया।

उन्होंने कहा कि यह ईसाई समुदाय का पवित्र पर्व है। प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित के उपलक्ष में मनाया जाता है। इसे पवित्र ईस्टर सन्डे भी कहा जाता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी जन समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और जनकल्याण सर्व कल्याण की कामना की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE