नीमच। रोटरी मंडल 3040 की मंडलाध्यक्ष रितु ग्रोवर आज आधिकारिक यात्रा पर रोटरी सामुदायिक भवन पहुंची। जहां मंडल एग्जीक्यूटिव सचिव डिप्टी कोठारी एवं सहायक मंडल अध्यक्ष सुधीर लोड़ा भी साथ उपस्थित रहे। मंडलाध्यक्ष ऋतु ग्रोवर यात्रा के दौरान सर्वप्रथम मालवा की वैष्णो देवी मां भादवा माता के दरबार पहुचकर पूजा अर्चना की एवं उसके बाद बाल शिशु ग्रह जाकर रोटरी द्वारा चलाए जा रहा है सेवा प्रकल्पों का जायजा लिया। शाम 7.30 बजे रोटरी क्लब नीमच द्वारा आयोजित मंचासीन कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष की भव्य अगवानी की गई।
इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष द्वारा रोटरी क्लब नीमच केंद्र के विभिन्न सेवा प्रकल्पों का जायजा लिया एवं रोटरी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष मुकेश बाहेती अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल ने बताया कि रोटरी द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से लोगों की सेवाएं की जा रही है इसके साथ ही वार्षिक कार्यकाल का लेखा-जोखा एवं क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के पदाधिकारी सदस्य मातृशक्ति वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।