नीमच। शहर के बंगला नंबर 55 शंकर मील के पीछे शनिवार रात करीब 02 बजे शराब के नशे में धुत युवकों ने तेज गति से कार चलाते हुए बिजली के पोल को टक्कर मार दी। जिसके कारण बिजली का खम्बा पड़ोस में आंगनबाड़ी की गैलरी से टिक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि स हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हुंडई कार जिसका रजिस्ट्रेशन क्रमांक आरजे 06 सीए 6481 जिसे नशे की हालत में तेज़ और अंधाधुंध चलाते हुए शनिवार रात करीब 02 बजे शहर के बंगला नम्बर 55 स्थित बिजली के पोल में जा घुसीं। जिससे बिजली के पोल के टुकड़े हो गए और बिजली का टूटा हुआ हिस्सा पड़ोस में स्थित आंगनबाड़ी की छत पर बनी हुई गेलरी पर जा टिका। साथ ही टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का बंपर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ये हादसा रात में हुआ जिससे कोई जनहानि नही हुई। अगर यही हादसा दिन में होता तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि इस रास्ते पर स्कुली बच्चों का और रहवासीयो का आवागमन रहता हैं। नोबल स्कूल, गार्डन स्कूल, जोशी स्कूल आदि विद्यालय के बच्चे यहीं से निकलते हैं। सबसे बड़ी विडंबना है कि रात को हुए हादसे के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी अभी तक मौके पर नही पहुंचे हैं और ना ही पुलिस कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचा है। जबकि बिजली खम्बे पर लगे तारों में विद्युत प्रदाय अभी भी चालू हैं। कार भी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं। जिम्मेदारो को किसी बड़े हादसे का इंतजार हैं।