BREAKING NEWS
KHABAR : कुकड़ेश्वर में श्री चारभुजा नाथ की भव्य रथ.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में 10 से 16 अगस्त तक गूंजेगी.. <<     BIG NEWS : आगामी अफीम नीति 2026-27 को लेकर दिल्ली में.. <<     बन्हैर के शासकीय स्कूल में बारिश का कहर,.. <<     KHABAR : तिरंगे की आन-बान-शान के साथ झाबुआ नगर में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर बडोली श्मशान घाट में.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर ग्राम छायन में हुआ 110.. <<     तराना में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली.. <<     BIG NEWS : किताबों के लिए अभाविप का प्रदर्शन, 20.. <<     हर घर तिरंगा अभियान के तहत खनियांधाना में.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- संत रविदास स्वरोजगार.. <<     KHABAR : श्रावण मास में सेगांव में निकली भव्य कावड़.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया.. <<     KHABAR : स्टान के शासकीय स्कूल में घुसा बारिश का.. <<     REPORT : हरियाली अमावस्या पर पोलाडोंगर महादेव में.. <<     खड़ी गांव में बदहाल विद्युत व्यवस्था, जर्जर.. <<     KHABAR : घर की प्रतिभा’ को मिला बाजार का मंच, रचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2024, 5:42 pm
BIG NEWS : मनासा में ख्यातनाम कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण, निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले में बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। 01 से 07 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ख्यातनाम कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के पहले आज रविवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकली। दोपहर 03 बजे कृषि उपज मंडी के गेट से शुरू हुई कलश यात्रा नगर के कई प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान हजारों की संख्या में शामिल महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें नजर आई। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर रखा था। कलश यात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर धर्मप्रेमी जनता ने स्वागत किया। 

आपकों बता दें कि मनासा में कचेलिया देवड़ा परिवार द्वारा शहीदों के नाम 1 से 07 अप्रैल तक विश्व विख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं ने मनासा के अक्षत नगर में 24 बीघा खेत में भव्य पांडाल का निर्माण किया है। पं. प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंचते हैं। आयोजनकर्ताओं की मानें तो पांडाल में भक्तों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है। वहीं पीने के पानी सहित पंखे-कूलर व अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दे दिया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE