BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2024, 10:57 am
KHABAR : मीडिया से कहा भारत की संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने के लिए मोबाइल के माध्यम से अश्लीलता परोसी जा रही है- 1008 महामंडलेश्वर श्री मधुसुदानंद जी महाराज ने कहा, पढ़े पवन धाकड़ की खबर 

Share On:-

जावरा। भारत की संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने के लिए अश्लीलता परोसी जा रही है। संत समाज जावरा को जिला बनाने के लिए अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा। 1008 महामंडलेश्वर श्री मधुसुदानंद जी महाराज ने मीडिया से कहा भारत की संस्कृति और सभ्यता को नष्ट करने के लिए मोबाइल के माध्यम से अश्लीलता परोसी जा रही है। विदेशी एवं वामपंथी ताकत भारत की प्रगति में बाधक बन रही है। युवा पीढ़ी समूल पतन की ओर चली जाए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। 

जिला प्रेस क्लब जावरा द्वारा आयोजित पुलिस -  
पत्रकार होली मिलन समारोह के अवसर पर मीडिया के समक्ष अपने विचार प्रकट किए।  महामंडलेश्वर स्वामी जी ने संस्कृति की विकृति को रोकने के लिए हम सबको जनता की मनः स्थिति बदलने होगी इसके लिए सतत धार्मिक आयोजन का क्रम चलता रहना चाहिए । जावरा का नाम परिवर्तन करने के प्रश्न पर आपने कहा कि जावरा ही नहीं भारत में ऐसे सभी स्थानों का नाम बदलना चाहिए जिनका सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व नहीं है । जावरा को जिला बनाने के संबंध में आपने कहा कि जावरा मालवा का केंद्र बिंदु है मुंबई एवं दिल्ली के बीच ऐट लेन सड़क मार्ग,  फोरलेन सड़क मार्ग, अनेक जिला स्तरीय कार्यालय, पशुपतिनाथ और महाकाल की कनेक्टिविटी को जावरा जोड़ता है संत समाज जावरा को जिला घोषित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भी अपनी बात पहुंचाएगा। 
महामंडलेश्वर स्वामी जी ने मीडिया से कहा कि मेरा संकल्प है कि मां अन्नपूर्णा आश्रम पर सामूहिक विवाह का आयोजन निर्धारित हो इस संकल्प में सभी समाज सेवक  शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें । इसके पूर्व महामंडलेश्वर जी का जिला प्रेस क्लब जावरा की ओर से शाल श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनकर सम्मान किया गया। पुलिस परिवार एवं पत्रकार परिवार ने एक दूसरे को होली मिलन की शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE