बुरहानपुर। जिले के ग्राम अंजनबलडी में खेत के रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसे लेकर ग्रामीणों द्वारा समझाइश भी दी गई थी किंतु आज बुधवार सुबह 11 बजे के लगभग खेत के रास्ते की बात को लेकर दोनो ही पक्षो में फिर से विवाद हो गया,जिसमे एक महिला सहित चार लोग घायल हुए है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।