इंदौर। नगर के प्रमुख मुद्रा एवं डाक टिकट संग्राहकों की बैठक रविवार को आयोजित की गई। वरिष्ठ संग्राहक, अध्यक्ष एवम लेखक रविंद्र नारायण पहलवान, मुख्य संरक्षक गिरीश शर्मा आदित्य राजेश पारिक, राजेश शाह, सुरेंद्र मूल्ये आदि ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर और शिवम चतुर्वेदी द्वारा मध्यप्रदेश के लिपियुक्त प्राचीन सिक्कों का संग्रह भी प्रस्तुत किया गया। डाक टिकट संग्रह संबंधी पुस्तक एवं गिरीश शर्मा के स्मारक सिक्कों का उपहार भी प्रदान किया गया।