नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी 08 अप्रैल को नवीन एचटी कनेक्शन का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी कनावटी जेल फीडर से विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 08.04.2024 (सोमवार) को नवीन एचटी कनेक्शन का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से 11 केवी कनावटी जेल फीडर से विद्युत प्रदाय दोपहर 01 से 02 बजे तक बाधित रहेगा। इस अवधि में औद्योगिक क्षेत्र, पुलिस लाइन, स्कीम नं. 36 का कुछ ऐरिया प्रभावित होगा। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।