मुरैना। कांग्रेस ने लोकसभा के चुनावी रण में मुरैना-श्योपुर सीट से सत्यपाल सिकरवार को उतारा है रविवार को सत्यपाल सिकरवार मुरैना पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिरों पर जाकर भगवान के दर्शन किए इस बीच सत्यपाल सिकरवार ने पत्रकारों से पूछे सवाल के जबाव में कहा कि चुनाव जीतने की रणनीति उनकी सिर्फ एक ही है, कि मेरे परिवार ने 45 साल तक मुरैना श्योपुर क्षेत्र के लोगों की सेवा की है पूरे पांच साल उनकी सेवा में पूरा परिवार लगा रहा है। यही मेरे रणनीति है। उधर कांग्रेस के कद्दावर नेता रामनिवास रावत के तंज पर सत्यपाल सिकरवार सिकरवार ने कहा कि रामनिवास रावत उनके पिता तुल्य हैं, उन्हें नहीं लगता कि रामनिवास रावत ने यह तंज उनके लिए कहा है। कांग्रेस विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने कहा था कि पार्टी ने माइक्रो परीक्षण कर चुनाव के टिकट दिए है मुरैना ग्वालियर में अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है इसलिए अब वे किसी दूसरी लोकसभा में काम करेंगें।
पूर्व गृहमंत्री के द्वारा ग्वालियर में एक सभा में कांग्रेस को लेकर एक बयान दिया गाया था। जिसमें गृहमंत्री ने कहा चुनौतियों से नहीं पनौतियों से चुनाव होगा इसको लेकर मुरैना के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिकरवार ने कहा देखिए चुनौती पनौती कोई नहीं होता मुझे लगता है कि जनता की आवाज और लोगों के विश्वास के कारण कांग्रेस पार्टी ने मुझे पर विश्वास व्यक्त किया है इस बार चुनाव मुरैना की जनता लड़ेगी चुनौती पनौती कौन होता है इसका फैसला जनता करेगी।