छतरपुर। कलेक्टर संदीप जीआर एवं एसपी अगम जैन के निर्देशन में चौक बाजार पहुँची प्रशासनिक टीम, व्यापारियो द्वारा सड़क पर दुकान लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंचे। यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत और नगर पालिका सीएमओ माधुरी शर्मा से जबरन उलझे व्यापारी, शासकीय कार्य मे डाली बाधा, व्यापारियों के अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर तो बौखलाएं व्यापारी, मनगढ़ंत आरोप लगाकर अधिकारियों पर बनाने लगे दबाव, आप इन वीडियो में स्वयं देख सकते हैं कि किस तरह व्यापारी बना रहे है दवाव, एक तरफ यही व्यापारी सड़क सुरक्षा सप्ताह की बैठक में अतिक्रमण हटाने की बातें करते हैं फिर नियम कानून को ताक पर रख कर दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर बैठ जाते हैं, रविवार को यातायात और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने चौक बाजार में पहुंचकर दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों का सामान जप्त करते हुए कहा कि अगर अब दुकानों के बाहर सामान फैलाया तो सख्त से सख्त होगी कार्यवाही।