शिवपुरी। सिटी कोतवाली पुलिस ने पोहरी बस स्टैंड पर स्थित भांग की दुकान पर 4 किलो गांजा विक्रय करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत करीबन 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बाईक सहित 24 हजार नगद बरामद किए है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि 2 लोग भांग की दुकान पर गांजा विक्रय करने आ रहे है। इसी सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर 4 किलो गांजे के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।