छिंदवाड़ा। लोकसभा क्षेत्र में आदिवासी मतदाताओं की अहम भूमिका है। ऐसे में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में तीन आदिवासी विधानसभा में जनसभाएं करेंगे।
शिवराज सुबह 11.30 बजे पांढुर्ना विधानसभा के बड़चिचोली में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे अमरवाड़ा विधानसभा के धनौरा में आमजन से संवाद करेंगे। शाम 5.30 बजे जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत तामिया के ग्रामा चावलपानी में सभा को संबोधित करेंगे। यहां से शिवराज सिंह चौहान होशंगाबाद लोकसभा के पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव परिणामों के ठीक बाद शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा आए थे। इसके बाद अब चुनावी सभाओं को संबोधित करने आ रहे हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अब तक 5 बार छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं। वे तीन स्थानों पर चुनावी सभाएं कर चुके हैं। सीएम मोहन यादव के बाद अब पूर्व सीएम चौहान आदिवासी क्षेत्र चावलपानी बड़चिचौली और धनौरा प्रचार करेंगे।