बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में चोरों के हौंसले कुछ ज़्यादा ही बुलन्द हो गए है। इस बात का अंदाज़ा शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लगाया जा सकता है । रविवार की रात कोतवाली थाने से महज़ कुछ ही दूरी पर चोरों ने एक किराना दुकान पर हाथ साफ कर दिया चोरी की इस घटना से भले ही कोतवाली पुलिस बेखबर थी लेकिन तीसरी आँख कहि जाने वाले सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद ही गई है। फुटेज में साफ़ दिख रहा है की दो शातिर बदमाश चोरी की इस घटना को अंजाम दे रहे है। देखना होंगा इस कैमरे की मदद से पुलिस कबतक चोरो पकड़ पाती है।