खातेगांव। विदिशा लोकसभा के अंतर्गत आने बाली खातेगांव वि. सभा के ग्राम. बिजलगाँव से नवलगाँव के बीच सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा है। शासन ने पूर्व मे करोड़ो रु..... राशि प्रदान की हैं। फिलहाल सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। सड़क की लम्बाई करीबन 04 कि. मी से अधिक है। लेकिन अब बिजलगाँव के लोगो मे नाराजगी स्पष्ट देखी जा रही है।
ग्रामीणों ने आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है की हमारी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है तो आगामी चुनाव मे मतधिकार का उपयोग क्यों करे ?
क्यों करेंगे चुनाव का बहिष्कार।
ग्रामीणों का आरोप है की बिजलगाँव से नवलगाँव के बीच बन रही सड़क मे ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है साथ ही भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसी से नाराज होकर ग्रामीण ने आगामी लोकसभा चुनाव का बैनर तले सेकड़ो ग्रामीण किसानो ने विरोध प्रदर्शन किया। ओर आगामी लोकसभा चुनाव मे बहिष्कार का मन बना लिया है।
लोगो का कहना है - देश आजाद होने के बाद हमें राहत नहीं मिली सड़क के कार्य मे मनमानी की जा रही है,प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक शिकायत की है।
बिजलगाँव गाँव की बात करें तो।
देवास जिला मुख्यालय से 140 कि. मी ओर खातेगांव तहसील मुख्यालय से करीबन 30 कि. मी दूर है। बिजलगाँव मे करीबन 1140 के आस -पास मतदाना है जो हमेशा अपने मत का उपयोग करते है। ’बिजलगाँव के लोग जनसंघ के ज़माने से बीजेपी को वोट करते आ रहे है। बिजलगाँव - नवलगाँव मार्ग पर करीबन 250-300 किसानो की कृषि भूमि जुडी हुई है। किसानो को खेत मे पहुंचने के लिए एक मात्र मार्ग यही है। बिजलगाँव से नवलगाँव रोड की मांग बरसो की जा रही है... पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक इस सड़क की मांग उठती आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र बीजेपी उम्मीदवार है।
विदिशा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ठश्रच् से उम्मीदवार हैं... शिवराज सिंह ओर उनके कार्यकर्त्ताओ की मंशा है की सीएम शिवराज सिंह चौहान देश के सभी सांसदों मे से अधिक मतो विजयश्श्री हो ओर देश दुनिया मे पूर्व सीएम शिवराज सिंह का ओर भी बड़ा नाम बने। लेकिन पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की विदिशा लोकसभा क्षेत्र मे यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।
जिम्मेदारो ने ध्यान क्यों नहीं दिया
सवाल तो यह उठता हैं कि जिम्मेदार विभाग के अफसर ओर प्रशासन को ग्रामीणों ने कई मौखिक शिकायत पर एक्शन क्यों नहीं लिया गया। एक्शन लिया होता तो चुनाव बहिष्कार करने की नोवत नहीं आती।