भोपाल। रविन्द्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय(आरएनटीयू) के एनएसएस छात्रों ने भोपाल के अवधपुरी शांति भवन परिसर में रविवार को स्वच्छता ही सेवा थीम पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई रवीन्द्र टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना, भारत सरकार व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा अवधपुरी शांति भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत परिसर की साफ सफाई की गई।
इस मौके पर यूथ फॉर सेवा के भोपाल जिला समन्वयक अतर साहू, दलनायक अविनाश कुमार, दलनायिका ऋषिका रघुवंशी, सह-दलनायक शिवेंद्र राजपूत, स्वच्छता एंबेसडर, अपर्णा पटेल, अभयशंकर एवं आदर्श कुमार मौजूद रहे।
अवधपुरी के विद्यासागर चौराहा एवं न्यू फोर्ड कॉलोनी के अध्यक्ष अनिता गोर, कोषाध्यक्ष विरागन, उपाध्यक्ष विनीता उइके सहित कॉलोनी के लोगों की उपस्थित में युवाओं को मतदाता शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर मतदाता जागरुकता व स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनी कांत व कुलसचिव डॉ. विजय सिंह के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी गब्बर सिंह, डॉ. रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका स्टेट कैंपर सोनिया मीना व कोर टीम के सदस्य सचिन कुमार, अवनी रघुवंशी, रोशन कुमार, ज्योति कुमारी शामिल हुए।