BREAKING NEWS
बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 8, 2024, 1:02 pm
GOOD NEWS : पानी की तलाश में भटकते वन्य जीवों को जंगल में रोकने का जतन शुरू, सिंगोली क्षेत्र में वन विभाग कर रहा है ये बड़ा काम, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पानी की तलाश में भटकते वन्य जीवों को जंगल में रोकने के लिए वन विभाग ने जतन शुरू कर दिए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगोली क्षेत्र में वन विभाग द्वारा कृत्रिम तालाब बनाकर वन्य प्राणियों, खासकर हिंसक जीवों को गांव के नजदीक आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि तापमापी पारे के लगातार बढ़ने के साथ ही वन्य जीवों खासकर हिंसक प्राणियों को पानी की ज्यादा आवश्यकता हो रही है। हिंसक प्राणी, गर्मी के दिनों में शिकार के बाद घंटो पानी में बैठना पसंद करते है। यदि उन्हें पानी नहीं मिलता है तो वे आबादी क्षेत्र तक आने को मजबूर हो जाते हैं।
जबकि अन्य वन्य जीवों को भी बार बार पानी की आवश्यकता महसूस होती है। सिंगोली क्षेत्र में पानी की कमी के चलते प्राकृतिक जल स्त्रोत सूख गए हैं। ऐसे हालात में हिंसक जीवों की आबादी क्षेत्र में दस्तक होने से लोगों में दहशत के साथ, मवेशियों पर भी हमले बढ़ गए हैं।
वन परिक्षेत्र अधिकारी पीएल गहलोत ने बताया कि वन्य प्राणियों को जंगल में पानी की कमी महसूस न हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ग्राम सोड़ीजर के पास  पक्के सोसर का निर्माण करवाया गया है। जबकि कुछ कृत्रिम तालाब भी बनाएं जा रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE