देवास। शासकीय प्राथमिक विद्यालय संजय नगर में प्रधान अध्यापक को 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। इसकी शिकायत विद्यालय की सहायक शिक्षिका पदमा बाथम ने की थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त डिएसपी सुनिल तालान, इंस्पेक्टर दिपक सेजबार,ने विद्यालय पहुंचकर कार्यवाही की।शिक्षिका ने बताया की प्रतिमाह 6 हजार रुपये की मांग की जा रही थी शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की।वही प्राचार्य ने का कहना है की मुझ पर झुठा आरोप लगाया गया है मेने कोई रिश्वत नहीं मांगी है।ना कोई रुपये मेरे द्वारा लिया गया है।लोकायुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया की आवेदिका पदमा बाथम, शिक्षिका, शा.प्रा. विद्यालय संजय नगर से विद्यालय के प्राचार्य तिलकराज सेम द्वारा झूठी जांच में फंसाने की धमकी दी जाकर 6 हजार रु प्रतिमाह रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत शिक्षिका द्वारा दिनांक 4.अप्रैल को पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त उज्जैन को की थी। रिश्वत की पुष्टि के लिए शिक्षिका व प्राचार्य की बातचीत की रिकॉर्डिंग कराई गई, जिसमें शिक्षिका के निवेदन पर प्राचार्य 5 हजार लेने पर सहमत हो गया एवं वेतन मिलते ही शिक्षिका को रिश्वत लेकर बुलाया। प्राचार्य तिलकराज सेम को आज शिक्षिका बाथम से 5 हजार रु लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।