मनासा। नगर परिषद मनासा द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता आभियान के तहत सायकल रैली का अयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार बी. के.मकवाना मुख्य नगर पालिका अधिकारी रितेश पाटीदार साथ ही नगर परिषद मनासा के सभी कर्मचारीगण जागरुकता रथ के साथ साइकिल से नगर में निकले ।नगर परिषद परिसर से शुरू हुई मतदाता जागरूकता साइकिल रैली नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए निकाली गई । साइकिल रेली के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने नगर के नागरिकों से लोकसभा निर्वाचन 13 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान करने हेतु अपील की । वही नगर परिषद कर्मचारियों ने देश हित में मतदान करने की शपथ ली ।