BREAKING NEWS
KHABAR : उफनते नदी नाले पार नहीं करें शिक्षक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की 2647 शिकायतों के त्वरित.. <<     KHABAR : हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में विशेष.. <<     KHABAR : तेज बारिश में भी नहीं डिगी आस्था, गूंजा.. <<     VIDEO NEWS: उज्जैन की सियासत में हलचल, सितंबर में.. <<     KHABAR : बड़े गणेश मंदिर में वैदिक तिथि के अनुसार.. <<     BIG NEWS : हरियाली अमावस्या पर शिवभक्ति और प्रकृति.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 10, 2024, 10:59 am
KHABAR : नीमच जिले के प्रसिद्ध आंवरी माता जी में नवरात्रि के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़, मेला परिसर का दुकानदारों ने दुकानें सजाकर किया श्रृंगार, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। राजस्थान के प्रतापगढ़-चित्तौड़गढ़ एवं मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर तथा गुजरात के जिलों में प्रमुख स्थलों में शुमार चीताखेडा से मात्र दो किलो मीटर दूरी पर स्थित माता का खेड़ा की पावन धरा पर अतिप्राचीन भक्ती का अनुपम प्रसिद्ध स्थल आरोग्य देवी महामाया आंवरीमाताजी के मेले में होने वाले सभी कार्यक्रम तय हो गये है। प्रथम दिन एडिश्नल एस पी, सीएसपी और तहसीलदार ने प्रथम दिवस मंगलवार  को व्यवस्थाओं को लेकर लिया जायजा। प्रथम दिवस मंगलवार से आगामी दिवस 17 अप्रैल 2024 बुधवार तक चलेगा। इसके लिए मेला परिसर में दुकानदारों द्वारा युद्ध स्तर पर मेलार्थियों के लिए मनोरंजन हेतु छोटे- बड़े झुले, छोटी -बड़ी  नाव,चकरी,ब्रेक डांस,आक्टोपास,कटर बीला, हेलीकॉप्टर, जंगल लव, मिकी माउस, जंपिंग जैक,रेल आदि की कर्मचारी विगत दिनों से ही मेलार्थियों के मनोरंजन के साधनों को तैयार कर लिया हैं। व्यापारी अन्य विभिन्न सामान के लिए दुकानें लगाने में  जुटे हुए हैं। मेला परिसर दुकानों से सज संवर कर मेलार्थियों के इंतजार में है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने प्रथम दिन जिला  पुलिस और भू राजस्व विभाग का प्रशासन का मेकमा पहुंचा, मेले में भ्रमण कर लिया जायजा।

उपरोक्त जानकारी मेला समिती अध्यक्ष दशरथ माली एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनसुख जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि आंवरीमाताजी मेले का 18 वां वर्ष है इस बार मुख्य आकर्षण मां का दरबार विद्युत डेकोरेशन एवं जिवन दाईनी मां जगदम्बा का आकर्षक श्रृंगार तथा रंगमंच पर आयोजित होने वाले रंगारंग धार्मिक भजन संध्या, कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रस्तुत हेतु राजस्थान व मध्य प्रदेश के प्रख्यात साहित्यकार कवि अपनी काव्य पाठ की प्रस्तुति एवं कलाकार अपनी बेहतरीन कलाकारी प्रस्तुत करेंगे । मेला समिति अध्यक्ष माली ने बताया कि मेले में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम तय किए गए समयानुसार ही होंगे।नौ दिवसीय विशाल मेले में दूरदराज शहरी क्षेत्रों से भी झुले, चकरी, नाव, मिकी माउस जैसे कई मनोरंजन यंत्र एवं चटपटे स्वादिष्ट व्यंजन भेल पूरी,चाट,पतासे एवं ठंडा पेय पदार्थ कई प्रकार की कूल्फियां मेलार्थि चटकारे के साथ मेले का आनंद लेने के लिए भारी संख्या में उमड़ेगा।  जिला  पुलिस  एडिश्नल एस पी नवलसिंह सिसौदिया, सीएसपी नीमच अभिषेक रंजन (आइपीएस), जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, एएसआई आर सी खण्डेलवाल, एएसआई गोविंद सिंह राठौर, एएसआई कप्तान सिंह तोमर,जवान सिंह , कप्तान तोमर,  तहसीलदार नवीन गर्ग, प्रधान आरक्षक सौरभ सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण शर्मा, आरक्षक कमलेश मालवीय,आरक्षक ईश्वर लाल प्रजापति, पटवारी नरेन्द्र योगी , पंचायत सचिव नवीन पाटीदार ने मेले में भ्रमण कर मेले में मेलार्थियों की सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पूरे मेले का आगाज लिया।इस बार हर साल से ज्यादा मेलार्थियों के  रिकार्ड तोड आने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE