खरगोन। शिक्षा बच्चो का अधिकार तो वयस्क को मताधिकार मजबूत लोकतंत्र के लिये अपने मत का उपयोग जरूर करे। यह बात कसरावद के एकीकृत माध्यमक विद्यालय चिचलाय में शिक्षिका ज्योति सक्सेना ने पालको को प्रवेशोत्सव के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले वह उसका अधिकार है कोई उसके अधिकार से वंचित रखता है तो इस कानून के तहत वह पालक जिम्मेदार होगा। और पालको को आने वाली 13 मई को मतदान अवश्य करने की अपील की। प्रवेश उत्सव में नव प्रवेश बच्चो को तिलक लगाकर प्रवेश कराया और खेल गतिविधि करवाई। प्रधानपाठक अतुल सक्सेना,रामसिंह निगवाल,परमानंद पठौते,व अजय कर्मा सहित पालक उपस्थित रहे।