छतरपुर। नगरपालिका द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन के वाहन चालक पर महिला ने गोबर और कचरा फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह देरी रोड स्थित बीडी कालौनी में गोस्वामी परिवार की एक महिला द्वारा कचरा कलेक्शन वाहन चालक पर कचरा फेंका गया। जिससे दुखी होकर वाहन चालक ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया मौके पर सीएमओ माधुरी शर्मा सहित नगर पालिका का अमला, पहुंचा और सम्बन्धित महिला के मकान की नाप तौल करवाई गई, पीड़ित कचरा वाहन चालक द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत, दर्ज कराई गई हैं पूरे मामले में सिविल लाइन थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं। हम आपको बता दें कि छतरपुर शहर के देरी रोड स्थित बीड़ी कॉलोनी के गोस्वामी परिवार की एक महिला पर है। वाहन चालक पर गोबर कचरा फेंकने का आरोप है। कुल मिलाकर पूरे मामले में कलेक्टर संदीप आर ने संज्ञान लेते हुए नगरपालिका सीएमओ माधुरी शर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।