बागली। कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में बुधवार को आबकारी एवं पुलिस चौकी कमलापुर की संयुक्त टीम ने बागली अनुविभाग के ग्राम भील आमला, इमली पुरा, चौकी मोहल्ला एवं वगबई के जंगलों मै सर्चिंग कर दबिश दी गई। इस दौरान लगभग 6 हजार लीटर महुआ लहान एवं 110 लीटर हाथ भट्टी शराब जप्त की गई। महुआ लहान को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 6 लाख 22 हजार रूपए बताया जा रहा है।