BREAKING NEWS
NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 10:48 am
BIG REPORT : तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से भरे जाएंगे नामांकन, बैतूल लोकसभा में सिर्फ बीएसपी का फार्म लेंगे, पहले चरण के मतदान का काउंटडाउन शुरू, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए काउंट डाउन शुरू हो गया है। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 17 अप्रैल की शाम 6 बजे चुनावी शोर थम जाएगा। इसलिए जहां सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट व छिंदवाड़ा में प्रत्याशी चुनाव प्रचार में तेजी ला रहे हैं। वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तीसरे चरण के नामांकन की तैयारियों में जुट गया है। 12 अप्रेल से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया में अब बैतूल लोकसभा सीट भी शामिल हो गई है जहां के बीएसपी कैंडिडेट की हार्ट अटैक से मौत होने पर यहां का चुनाव दूसरे चरण से हटाकर तीसरे चरण में शिफ्ट कर दिया गया है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार तीसरे चरण में 9 लोकसभा क्षेत्रों में 12 अप्रैल से नाम निर्देशन पत्र भरे जायेंगे। इसमें मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ सहित बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन अधिसूचना शुक्रवार को जारी होगी। प्रत्याशियों द्वारा इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे।


नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल तक नाम वापस हो सकेंगे। तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होगा।


बैतूल लोकसभा के लिए 7 मई को होगा मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बताया कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 अप्रैल को नया चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया है। बैतूल में अब 7 मई को मतदान होगा। यहां निर्वाचन अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी होगी। केवल बहुजन समाज पार्टी का उम्मीदवार ही 12 से 19 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेगा।


यहां भी अन्य क्षेत्रों की तरह 20 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। राजन ने स्पष्ट किया है कि बैतूल लोकसभा क्षेत्र में शेष उम्मीदवार यथावत रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE