नीमच। श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज मनासा द्वारा दि.09-04-2024 को समाज के आराध्य श्री महर्षि गौतम की जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई जिसके अंतर्गत सभी समाजजन द्वारा गौतम जी की पूजा अर्चना कर गौतम जी की पालकी के साथ समाज के सभी महिला पुरूषों और बच्चों का सामूहिक चल समारोह बैंडबाजे के साथ नगर में निकाला गया। चल समारोह का स्वागत परशुराम सेना व अन्य संगठन द्वारा किया गया, चल समारोह पश्चात समाज के वरिष्ठ जन राधेश्याम सारू, जगदीश चंद्र जोशी, देवीलाल शर्मा, ललित पंचारिया, गोपाल पंचारिया, गौतम कोष के अध्यक्ष नलिनीरंजन शर्मा,महिला मंडल अध्यक्षा प्रीति जोशी द्वारा समाज के विकास, हित पर उद्बोधन दिया गया पश्चात समाज के अध्यक्ष धनराज तिवारी द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में अपने कार्यकाल पर प्रकाश डाला गया व सहयोग के लिए कार्यकरिणीा और समाजजन का आभार प्रकट किया। पश्चात समाज के वरिष्ठजन आननंदीलाल शर्मा, राधेश्याम उपाध्याय, पार्वती बाई पंचारिया, कमलाबाई पुरोहित, शकुंतला शर्मा का 75 वर्ष आयु पूर्ण होने पर शााल श्रीफल से सम्मानित किया गया। पश्चात समाज के अध्यक्ष धनराज तिवारी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी समाजजन द्वारा सर्व अनुमति से राजेश शर्मा का नवीन अध्यक्ष पद पर चयन किया गया।
इसके पश्चात सभी समाजजन का सहभोज सानंद ब्रह्म पुरी धर्मशाला पर संपन्न हुआ और कार्यक्रम का संचालन पंकज तिवारी द्वारा किया गया। अंत में समाज के सचिव धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।