चित्तौड़गढ़। अम्बेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 133 वीं जन्म जयंती को समारोहपूर्वक मनाये जाने को लेकर अंबेडकर महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। संयोजकगण सुरेश खोईवाल, हंसराज सालवी, दिनेशचंद्र सालवी, रमेशचन्द्र बलाई, किशनलाल सालवी, कमल कुमार मीणा, अनिल कुमार बारेसा, पूरणमल मीणा, रविंद्र कुमार बैरवा, रतनलाल सालवी ने संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि सर्वसमाज द्वारा आयोजित 14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में होने वाली महासभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी, पूर्व केबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, जिला प्रमुख भूपेन्द्रसिंह बड़ौली, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, डेयरी चेयरमेन बद्री जाट जगपुरा, सभापति संदीप शर्मा, प्रधान देवेन्द्र कंवर, उपसभापति कैलाश पंवार आदि जनप्रतिनिधि शिरकत कर महासभा को सम्बोधित करेंगे। सर्वसमाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी समाजों के जिलाध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया। महासभा के दौरान जिला निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता अभियान की टीम द्वारा सभी उपस्थित आमजन को मतदान जागरूकता का संदेश देते हुए शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों में चमन मीणा, मदन ओजस्वी, राहुल लोठ, शिव कोदली, अरूण वसीटा, महेन्द्र खींची, गणेशलाल खटीक, प्रेम रेगर, गणेशलाल उनियारा, भूपतराम चौधरी, भूरालाल सालवी, माणक सोनी, रजनीश साहू तैयारियों में जुटे हुए हैं।