देवास। इदुल फितर पर गुरुवार को सुबह मस्जिदों में उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। देवास की सीनियर मस्जिद ईदगाह पर सुबह 10.30 बजे व शुक्रवारिया जुनियर मस्जिद पर सुबह 9.30 बजे नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी हैं। पर्व को लेकर छोटे बच्चें काफी उत्साहित थे। सुबह से शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में चहल-पहल का माहौल है। मुस्लिम परिवार के लोगों ने नमाज के बाद अमन चौन व शांति की दुआएं मांगी व आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। पर्व को लेकर आज दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहेगा। ईद को लेकर शहर में पुलिस भी विभिन्न चौराहे पर तैनात रही। सुरक्षा को लेकर भी पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है। संवेदनशिल क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है।शहर सीनियर काजी इरफान अहमद असरफी ने कहा कि ईद का पवित्र पर्व है और आज के मुस्लिम समाज के द्वारा देश की तरक्की और अमन चौन खुशहाली को लेकर दुआ मांगी गई।