रामपुरा। नगर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े ही हर्षाेल्लास, धूमधाम व भाईचारे के साथ मनाया गया। रामपुरा नगर और क्षेत्र के आसपास के मुस्लिम समाजजनों ने लाला तालाई स्थित ईदगाह में जाकर नमाज अदा की।
शहर काजी शराफत हुसैन साहब द्वारा नमाज अदा करवाई गई। देश में भाईचारे व अमन चैन की दुआ मांगी गई। बाद में गले मिलकर समाजजनों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। उसके बाद नगर के नाका नम्बर दो से सामाजजन जुलूस के रूप में कुशालपुरा होते हुए लालबाग, सुरज घाट, छोटा बाज़ार होते हुए मदार बाग पहुंचे। जहां पर इस्लाम जमात का इस्तबाल छोटी खंदार पंचायत द्वारा किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।