नीमच। जिले में गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ फुलेरिया माली समाज ने मनाई। इस अवसर पर नीमच सिटी रोड़ स्थिति श्री सांवरिया सेठ मंदिर से फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल के ओर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई।
यह वाहन रैली रोडवेज बस स्टैंड, बारादरी, नया बाजार, घंटाघर, सराफा बाजार, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, कमल चौक, फवारा चौक, अंबेडकर सर्किल, डाक बंगला सहित अन्य नीमच सिटी के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली का समापन दोबारा श्री सांवरिया सेठ मंदिर पर हुआ। इस दौरान एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया और महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके पहले रैली में शामिल युवा डीजे की धुन पर झूमते दिखाई दिए। सभी वाहनों पर बैठे समाज जनों ने हाथों में भगवा ध्वज और सर पर साफा बांध रखा था।