BREAKING NEWS
KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मालाहेड़ा में आधी रात खौफनाक.. <<     हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शाजापुर में.. <<     शिवपुरी जिले के खनियांधाना में गैस सिलेंडर.. <<     KHABAR : देशभक्ति के रंग में रंगा शाजापुर जिला.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल गंधर्व, परिवार में शोक की.. <<     BIG NEWS : दौड़ा नीमच, गूंजा फिटनेस का संदेश, 5.. <<     KHABAR : श्रावण में हाटकेश्वर महादेव की भक्ति में.. <<     खरगोन के दांगी मंदिर में सवा लाख पार्थिव.. <<     BIG NEWS : सितंबर में उज्जैन आएंगे राहुल गांधी,.. <<     तीर्थ नगरी माउंट आबू में 10 दिवसीय दशा माता.. <<     BIG NEWS : वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में 30 में से 29.. <<     KHABAR : सावन की फुहार, हरे परिधान और उत्सव की बहार,.. <<     KHABAR : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में.. <<     REPORT : E20 पेट्रोल के मुद्दे पर मध्यप्रदेश में.. <<     KHABAR : खनियांधाना में भीषण हादसा, खाना बनाते समय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2024, 6:11 pm
KHABAR : सिंगोली में हर्षाेल्लास के साथ मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार, एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बे में महीने भर की इबादत के बाद गुरुवार को बतौर खुदा का शुक्रिया अदा करने ईदगाह पहुंचे मुस्लिम समुदाय को शहर काज़ी हाफिज इलियाज मोहम्मद ने ईदुलफित्र की नमाज अदा कराई व खुतबा सुनाने के बाद रब तआला से मुल्क की हिफाजत व अमन-चौन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इससे एक दिन पूर्व मस्जिदों को रोशन किया गया और गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे सभी नमाजी जामा मस्जिद पर इक्कठा हुए जो शहर काज़ी के साथ पैदल ईदगाह पहुंचे जहां 9 बजे ईदुल फ़ित्र की नमाज अदा की गयी।इस मौके पर सदर डॉक्टर रईस खान ने अवाम को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा बनाने और बुराइयो से दूर रहने की गुजारिश की। उन्होंने कहा कि बुराइयों को गले लगाने और उसकी हिमायत करने वालो से कौम दूर रहे।
ईद के मौके पर माकूल प्रबंध के लिए अंजुमन कमेटी ने शासन प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी व ईद की खुशियां बांटी। इस मौके पर गुरुवार को दिन भर घरों में दावत खाने और खिलाने का दौर जारी रहा।
नमाज के दौरान ईदगाह पर प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार बीएस ठाकुर, थानाधिकारी बीएल भाबर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कटारिया, प्रभारी राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला सहित अन्य राजस्व कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE